दक्षिण अफ्रीका में भीषण हादसा,  बस दुर्घटना में 45 लोगो की हुई मौत।   

दक्षिण अफ्रीका में गुरुवार को ईस्टर सेलिब्रेशन के लिए लोगों को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गई। पुल से गिरने के बाद बस में आग लग गई जिसके चलते कम से कम 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी। देश के उत्तरी लिम्पोपो प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल 8 साल की एक बच्चा जीवित बची है जिसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची को भी हालांकि गंभीर चोटें आई हैं। जले शवों की पहचान करना भी हुआ मुश्किल, लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गई जिसके बाद उसमें आग लग गई। प्रांतीय सरकार ने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन कई शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है और वे अभी बस में ही फंसे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है। उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि बस के ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स