आखिर कौन है कॉमेडियन किंग की 'लकी चार्म' कपिल शर्मा ने किया खुलासा।
कॉमेडियन किंग कपिल शर्मा को कौन नहीं जनता। अपनी बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टिंग से उन्होंने सबका दिल जीता है। कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में एक बार फिर कपिल के साथ सुनील ग्रोवर नजर आने वाले हैं। फैंस लंबे समय बाद इस जोड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अपने शो के लिए कपिल लगातार प्रमोशन भी कर रहे हैं। इस बीच एक प्रमोशन इवेंट के दौरान कपिल शर्मा ने अपनी टीम की तारीफ की है। इतना ही नहीं उन्होंने अर्चना पूरन सिंह को अपना लकी चार्म कह दिया है। इवेंट के दौरान कपिल शर्मा ने अपनी पूरी टीम की तारीफ की और सभी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। वहीं उन्होंने सुनील ग्रोवर के लिए कहा कि उनकी फैन फ्लोइंग बहुत तगड़ी है। इसके बाद कॉमेडियन ने अर्चना पूरन सिंह के लिए कहा कि वो उनकी लकी चार्म है।
कपिल शर्मा ने कहाँ हमने 2013 में शो शुरू किया था। लेकिन इससे पहले मैंने अर्जना जी के साथ कॉमेडी सर्कस में काम किया था। अर्चना जी में एक बहुत अच्छी क्वालिटी है कि वो हर तरह के ह्यूमर को बहुत अच्छे से समझती हैं। जब ये हमारे सामने बैठती हैं तो हम बहुत एंजॉय करते हैं। कपिल ने आगे कहा कि हमारे शो को 11 साल हो गए हैं। हमारे शो को इतना प्यार देने के लिए मैं सभी का शुक्रिया कहना चाहता हूं। इस बार हम और भी ज्यादा धमाल लेकर आ रहे हैं।
















































































Leave Your Message