सचिन पायलट ने कहा, कांग्रेस ही दे सकती है बीजेपी को चुनौती।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बताया की आखिर क्यों अलग है कांग्रेस से बीजेपी, जिन नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है, उनके लिए पायलट ने कहा कि सब अपने स्वार्थ होते हैं, मजबूरियां होती हैं या कोई लालच होता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को चुनौती दे सकती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी बीजेपी से अलग है। सचिन पायलट से जब एक सवाल किया गया कि बीजेपी में आपके गए पुराने साथी क्या आपको फोन करके कहते हैं कि आ जाओ। इस सवाल को लेकर सचिन पायलट ने कहा, व्यक्ति का राजनीतिक विचारधारा चुनने का निर्णय अपना होता है। फिर जनता तय करती है कि निर्णय सही है या नहीं। कई लोगों की मजबूरी होती है या कोई लालच होता है। पायलट ने यह भी साफ किया कि जेपी नड्डा कैसे बीजेपी के अध्यक्ष बने यह किसी को नहीं पता, लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे कैसे कांग्रेस के अध्यक्ष बने यह सभी जानते हैं। सचिन पायलट ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राजस्थान में बुरी तरह नहीं हारी. इसका असर लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा और पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
साथ ही कहा जनता वोट करने से पहले बीजेपी सरकार का 10 साल का रिपोर्ट कार्ड देखेगी। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी पर परिवारवाद के आरोप लगते हैं। इस पर पायलट कहा कि 35 साल से गांधी परिवार का कोई नेता मंत्री भी नहीं बना है। सब पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि मल्लिकार्जुन करगे राहुल गांधी से सलाह लेते हैं।
















































































Leave Your Message