बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने फिल्म 'दबंग 4' को लेकर बताई बड़ी बात।  

बॉलीवुड में दबंग खान के नाम से मशहूर सलमान खान अपने स्टारडम के लिए जाने जाते हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और एक्टर के फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। सलमान खान की सबसे सफल फिल्मों में 'दबंग' फ्रेंचाइजी है। अब तक इसके 3 पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं। अब फैंस को 'दबंग 4' बेसब्री से इंतजार है। एक्टर ने भी अपनी इस फिल्म को लेकर बात की। सलमान ने बताया कि 'दबंग 4' अब तक क्यों नहीं बन सकी है और साथ ही बताया कि कब तक इस फिल्म को बनाया जाएगा। सलमान की बात जरूर 'दबंग' फ्रेंचाइजी फैंस को खुश करने वाली है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी लोकप्रिय 'दबंग' फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर एक अपडेट शेयर किया है और कहा है कि जिस पल वह और उनके भाई अरबाज खान एक स्क्रिप्ट पर सहमत हो जाएंगे, फिल्म बन जाएगी। अरबाज द्वारा निर्मित स्ट्रीमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' के प्रीमियर में सलमान शामिल हुए, जहां मीडिया ने स्टार से 'दबंग 4' के बारे में पूछा। सुपरस्टार ने जवाब दिया, 'बहुत जल्दी, जैसे ही दोनों भाई एक ही स्क्रिप्ट में लॉक हो जाएंगे। वह कुछ और चाहता है और मैं कुछ और.. जैसे ही स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, वैसी ही 'दबंग 4' रिलीज हो जाएगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स