'होप गाला' के इवेंट में आलिया भट्ट करोडो की ज्वेलरी पहने हुए हुई शामिल।
आलिया भट्ट एक हिन्दी फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। इनका का जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई हुआ था। आलिया फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। आलिया भट्ट ने फिल्मो में बहुत नाम कमाया है। आलिया भट्ट कई सारे इवेंट में जाती रहती है। हालही में सलाम बॉम्बे फाउंडेशन की पहल 'होप गाला' के इवेंट में आलिया भट्ट करोड़ों की जूलरी पहन शामिल हुई थीं, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
इसके अलावा उनके आउटफिट्स भी काफी चर्चा में रहे। होप गाला के इवेंट से आलिया भट्ट के दो लुक सामने आए। पहले आलिया को वाइन कलर के गाउन में देखा गया तो वहीं बाद में वे आईवरी साड़ी पहने नजर आईं। वाइन कलर के स्ट्रैपी गाउन के साथ डायमंड-नीलम नेकलेस और मैचिंग रिंग पहने एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही थीं। अपने लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ कंपलीट किया था। बुल्गारी वेबसाइट के मुताबिक उनके नेकलेस-रिंग की कीमत तकरीबन 20 करोड़ रुपए है। ये जूलरी इटालियन ब्रांड के 2020 के बोरोको कलेक्शन का हिस्सा है आलिया के दूसरे लुक की बात करें, तो उन्होंने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की आइवरी साड़ी पहनी थी। डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर आलिया की तस्वीरें शेयर करते हुए साड़ी की डिटेल्स दी हैं, जिसके मुताबिक- 1994 में हैंडमेड - 30 साल पहले, 3500 घंटों से ज्यादा की सावधानी के साथ, आइवरी फ्लोरल रेशम साड़ी पर रेशम के धागों से एंबॉयड्री की गई है। डिजाइनर ने आगे आलिया के हॉल्टर नेक ट्यूल ब्लाउज की डिटेल्स भी दी हैं। ब्लाउज में रेशम, चांदी की जरी और क्रिस्टल के साथ-साथ बैकसाइट पर मोतियों की लड़िया लगाई गई हैं। इन दोनों ही लुक में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही यही।
















































































Leave Your Message