रविवार के दिन सफलता पाने के आसान उपाय।
रविवार को सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और सभी काम में आपको सफलता मिलेगी। वहीं किसी मनोकामना को पूरी करने के लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। रविवार को ग्रहों के राजा सूर्य देव का वार कहा जाता है। सूर्य ऊर्जा के स्रोत हैं और ज्योतिष में इन्हें पिता, सरकारी कार्यों, आत्मविश्वास और मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में रविवार के दिन अगर आप सूर्य ग्रह से जुड़े कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज हम आपको रविवार के उपायों के बारे में ही अपने इस लेख में जानकारी देंगे।
रविवार के दिन करने वाले उपाय,
1 .. रविवार के दिन आप सूर्योदय से पहले उठें और उगते हुए सूर्य को जल का अर्घ्य दें। ऐसा करने से जीवन में खुसाली आती है।
2 .. रविवार के दिन आपको गूड़, गेंहू, तांबा आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
3 .. रविवार के दिन बरगद के पत्ते पर मनोकामना को लिखकर नदी में बहा दें। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होती है।
4 .. रविवार के दिन एक झाड़ू खरीद कर किसी भी मंदिर में रख दे ऐसा करने से करियर से जुड़ी हर समस्या का हल मिल जाता है।
5 .. रविवार के दिन मछलियों को आटा खिलाने से जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। रविवार के दिन अगर आप इन उपायों को आजमाते हैं तो कई अच्छे बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं।
















































































Leave Your Message