सुबह की सैर करने से शरीर को मिलते है कई फायदे जाने कैसे।     

सुबह की सैर करने से शरीर को मिलते है कई फायदे अगर हम लोग रोज़ाना सैर करते है तोह हमारा ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। दूसरा,हमारे दिल का काम काज सही रहेगा और तीसरा आप पेट से जुड़ी कई बीमारियों से खुद को बचा पाएंगे। इसके अलावा जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, दिल के मरीज हैं या फिर जो लोग वेट लॉस के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन सभी के लिए सैर करना बेहद फायदेमंद है। पर आज खासतौर पर सुबह की सैर के बारे में बात करेंगे। सुबह की सैर सबसे पहले लंग्स के लिए फायदेमंद है क्योंकि इस दौरान वातावरण में सबसे साफ हवा होती है। दूसरा, इस समय सैर करने के दौरान शरीर को सूरज की पहली किरणें मिलती हैं जो कि बॉडी के सर्केडियन रिदम को सेट कर देता है और इससे शरीर सुचारू रूप से काम कर पाता है। इससे सुबह उठने और रात में सोने का समय सेट हो जाता है। 

जब हम सुबह सैर करते हैं तो ये डोपामाइन हार्मोन को बढ़ावा देता है, जो तनाव और अवसाद को कम करता है। इससे आप दिनभर खुश रहते हैं और बेहतर महसूस करते हैं। इस प्रकार से सुबहसैर  करने के कई फायदे हैं। जब आप सुबह इस समय उठकर सैर करते हैं तो रात में अपने आप एक गहरी और अच्छी नींद में सो सकते हैं। इसके अलावा आपका दिनभर मूड अच्छा रहता है और मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इस प्रकार से सुबह के समय सैर  करना सेहत के लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। इसलिए हर व्यक्ति को सुबह की सैर जरूर करनी चाहिए।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स