सत्येंद्र जैन का होगा बुरा हाल, प्रोटेक्शन मनी के मामले में अब 'सीबीआई' करेगी जांच।   

गृह मंत्रालय ने दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। सत्येंद्र जैन को मई 2022 में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। इसके पहले जेल के बाथरूम में गिरने के बाद 26 मई, 2023 को उन्हें अंतरिम चिकित्सा जमानत दी गई थी। जमानत अवधि के दौरान उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से “प्रोटेक्शन मनी” के रूप में 10 करोड़ रुपये की उगाही करने का आरोप है। सत्येंद्र जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल पर तिहाड़ जेल में जबरन वसूली का रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का आरोप है।

गृह मंत्रालय से इस मामले में फरवरी में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने पिछले साल नवंबर में उपराज्यपाल को एक लेटर लिखकर आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से एक हाई-प्रोफाइल जबरन वसूली रैकेट चला रहे हैं। सीबीआई ने बताया कि जैन ने महाठग सुकेश से बतौर प्रोटेक्शन मनी 10 करोड़ रुपये मांगी थी। वहीं सुकेश ने आरोप लगाया है कि साल 2018 से 2021 के बीच सत्येंद्र जैन ने उससे या तो खुद या अपने सहयोगियों के माध्यम से धन की उगाही की है। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स