तब्बू, कृति सेनन, और करीना कपूर की फिल्म 'क्रू' ने पहले ही दिन मचाई धूम।
सिनेमाघर में शुक्रवार यानी 29 मार्च को तब्बू, कृति सेनन, करीना कपूर स्टारर फिल्म 'क्रू' रिलीज हो चुकी है। बता दे इस फिल्म को दर्शको का खूब प्यार मिल रहा है। लोग ‘क्रू’ को एक फुल एंटरटेनिंग फिल्म बता रहे हैं। दर्शको को यह फिल्म इतनी पसंद आ रही है कि फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और पहले दिन फिल्म ने दमदार ओपनिंग की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है। तब्बू, कृति सेनन, करीना कपूर अभिनीत 'क्रू' ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि ये फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की डीटेल अभी सामने नहीं आई है। वहीं वीकेंड पर यानी शनिवार और रविवार को भी फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। इस मूवी का बजट लगभग 50 करोड़ बताया जा रहा है। अगर ओपनिंग के जैसे फिल्म की कमाई लागातार ऐसी ही रही तो जल्द ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूल लेगी।
‘क्रू’ में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ, कॉमेडियन कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन लूटकेस-फेम राजेश ए कृष्णन ने किया है। वहीं बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क बैनर के तहत इस फिल्म को बनाया गया है।
















































































Leave Your Message