वेंकटेश अय्यर ने जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लम्बा छक्का,  लेकिन फिर क्यों अचानक जाना पढ़ा अस्पताल।  

आईपीएल के 17वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस मैच में केकेआर के लिए जीत में वेंकटेश अय्यर की 50 रनों की पारी में अहम भूमिका निभाई जिसमें उनके बल्ले से 4 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिली। हालांकि बल्लेबाजी के दौरान वेंकटेश को पीठ में दर्द की समस्या से भी जूझते हुए देखा गया। वहीं मैच के बाद वेंकटेश अय्यर ने खुद अपडेट दी कि वह स्कैन के लिए अस्पताल जाएंगे। केकेआर ने इस मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे लंबा सिक्स लगा दिया है। अय्यर ने इस मैच में सिर्फ 30 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। वहीं उन्होंने इस दौरान 9वें ओवर की चौथी गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का लगा दिया। इससे पहले इस सीजन का सबसे लंबा छक्का ईशान किशन ने लगाया था जो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आया था। ईशान ने उस मैच में 103 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं इस लिस्ट में अभी तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 102 मीटर लंबा छक्का लगाया था। आईपीएल इतिहास का अभी तक का सबसे लंबा छक्का साल 2008 में खेले गए सीजन में आया था, जब एल्बी मोर्केल ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए 124 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स