प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिच कही बड़ी बात।   

राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। इसी बिच पीएम मोदी ने बड़ी बात कही है कि  उनका हर कार्य केवल चुनावी विचारों या सत्ता से प्रेरित नहीं है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि सिर्फ इसलिए कि मैं एक राजनेता हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मैं जो भी कार्य करता हूं वह केवल चुनाव जीतने या सत्ता के लिए या वोट के लिए होता है। अगर सिर्फ चुनाव जीतना ही मेरा लक्ष्य होता तो तो मैंने पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम नहीं किया होता। मैंने सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की तुलना में पूर्वोत्तर राज्यों का सबसे अधिक दौरा किया है।

तमिलनाडु के व्यंजनों का वैश्वीकरण किया गया है वैसे ही हमें तमिल भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। पीएम ने कहा है कि हमने तमिलनाडु की महान विरासत के साथ अन्याय किया है। विश्व की सबसे प्राचीन भाषा भारत में है, फिर भी हमें इस पर कोई गर्व नहीं है। इस समृद्ध विरासत की प्रशंसा पूरी दुनिया में पहुंचनी चाहिए। पीएम मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में  400 सीटें जीतने को लेकर लगाए जा रहे नारों पर बात की। उन्होंने कहा कि यह जनता का फैसला है। देश के लोगों ने मिशन 400 तय किया है, मैंने नहीं। पीएम ने कहा कि लोगों को राजनीतिक स्थिरता और अपने वोट की ताकत के महत्व का एहसास हो गया है। 

   

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स