केजरीवाल मामले पर अभी-अभी कोर्ट से आया बड़ा फैसला, केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
दिल्ली शराब नीति कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार 1 अप्रैल को यहां की एक विशेष अदालत में पेश किया। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल को पेश किया गया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की मांग पर केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ईडी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए एएसजी एस वी राजू ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सब बताने का मकसद ये है कि हम आगे भी केजरीवाल की कस्टड़ी की मांग कर सकते हैं। ईडी ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति को तैयार करने व लागू करने में भ्रष्टाचार हुआ है। और ईडी ने सीएम केजरीवाल को इस केस में मुख्य साजिशकर्ता करार दिया है।आबकारी नीति मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसिोदिया और संजय सिंह पहले ही जेल में है। ईडी के अनुसार, दिल्ली शराब नीति से अर्जित किए गए पैसे का आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव व अन्य कामों के लिए इस्तेमाल किया है। केजरीवाल को 21 मार्च को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था।
















































































Leave Your Message