टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बनाया 'अप्रैल फूल' लोगो को आया देखकर खूब मज़ा।  

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ही बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टरों  की लिस्ट में शामिल है। दोनों ने ही बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्‍म 'बड़े मियां छोटे मियां' के रिलीज के बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में एक्टर्स फिल्म का जोर-शेर से प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' यानी की अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया हो लोगों को खूब हंसा रहा है। इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के साथ ऐसा मजाक किया, जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। दरअसल, आज अप्रैल फूल के मौके पर टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बहुत ही अच्छे से बेवकूफ बनाने का तरकीब अपनाया है। इस दौरान का वीडियो टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टा पर शेयर भी किया है। 

शुरूआत में टाइगर श्रॉफ कोक की बॉटल को अच्छे से शेक करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद टाइगर उस बॉटल को वहीं पर रख कर कुछ लोगों के साथ गेम खेलने के लिए चले जाते हैं। इतने में जब अक्षय वहां आते हैं तो टाइगर उन्हें कोक की वो बॉटल खोलने के लिए कहते हैं। ऐसे में जैसे ही अक्षय वो बॉटल खोलते हैं तो कोल्ड ड्रिंक का पूरा झाग उनके मुंह पर आ जाता है। जिसे देख टाइगर समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। इसके बाद खिलाड़ी कुमार भी मजाकिया अंदाज में उस ड्रिंक को सबके ऊपर गिरा देते हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का ये फनी वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। और लोग  टाइगर श्रॉफ की इस मस्ती भरे अंदाज़ को भी बेहद पसंद कर है। बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' 10 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी।  

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स