आज से पेनकिलर, एंटीबायोटिक और एंटी-इंफेक्शन जैसे कई दवाओं के बड़े दाम।

आज 1 अप्रैल है और आज से भारत में 800 से ज्यादा दवाएं महंगी होने जा रही हैं। हर कोई किसी न किसी चीज़ के परेशानी की वजह से दवाई रोज़ाना खाते है। उनके लिए अहम खबर है यह है की आज से दवाइयों के दाम बढ़ चुके है। दरअसल, सरकार ने होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) में कई बदलाव किए हैं जिसके तहत कई दवाओं की कीमतें अब बढ़ जाएंगी। इन दवाओं की कीमतों में करीब 12% की बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके तहक राष्ट्रीय आवश्यक दवा सूची (NLEM) में 0.0055 प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में कुछ ऐसी दवाएं भी शामिल हैं जो कि रोजमर्रा की आम समस्याओं में काम आती हैं। पेनकिलर, एंटीबायोटिक और एंटी-इंफेक्शन की दवाएं भी महंगी हो गई हैं। पेनिसिलिन जी 175% महंगा हो गया है तो,  एज़िथ्रोमाइसिन और कुछ अन्य दवाएं भी महंगी हो गई हैं। इसके अलावा भी इस लिस्ट में कई स्टेरॉयड भी शामिल हैं।इन दवाओं के अलावा एक्सीसिएंट्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। ये 18-262% बढ़ी है और इनमें शामिल है ग्लिसरीन और प्रोपलीन ग्लाइकोल, सिरप, सहित सॉल्वैंट्स। ये 263% से 83% महंगे हुए हैं। इसके अलावा कुछ इंटरमीडिएट्स दवाओं की कीमतें भी 11% से 175% के बीच बढ़ी हैं। पेरासिटामोल की कीमतों 130% तक बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, ये एक ऐसी दवा है जो कि बुखार समेत कई बीमारियों में होने वाले इस लक्षण को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होती है। इसकी कीमतों में बढ़ोतरी आम आदमी के लिए थोड़ी ज्यादा हो सकती है। और उन्हें नुकसान पंहुचा सकती है।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स