आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा खुलासा, भाजपा में शामिल हो जाओ नहीं तो जेल जाना पड़ेगा।
अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उनकी सोमवार 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में बढ़ा दी गई है। इस बीच आज मंगलवार 2 अप्रैल को दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस कॉन्फ्रेंस में आप नेता ने कई विस्फोटक खुलासे किए। उन्होंने दावा कि बीजेपी ने उन्हें ऑफर दिया है।
आतिशी ने कहा मुझे कहा गया है, या तो बीजेपी ज्वाइन करके अपना राजनीतिक कैरियर बचा लूं या अगर बीजेपी जॉइन नहीं की तो आने वाले 1 महीने में ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेरे करीबी व्यक्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री और बीजेपी ने मन बना लिया है आम आदमी पार्टी के सभी लोगों को कुचलना चाहते हैं। आगे कहा कि पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार करके जेल में डाला। सत्येंद्र जैन मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके हैं। अब बीजेपी का यह इरादा है कि आने वाले 2 महीने में आम आदमी पार्टी के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने वाले हैं। वह मुझे गिरफ्तार करेंगे सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करेंगे। उनको लगता था अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी टूट कर बिखर जाएगी। मुझे बताया गया है कि आने वाले दिनों में मेरे घर पर और मेरे रिश्तेदारों और करीबियों के घर पर रेड होगी। हम अरविंद केजरीवाल की सिपाही हैं बीजेपी की धमकी से डरने वाले नहीं है।
















































































Leave Your Message