रील लाइफ में सक्सेफुल, रियल लाइफ में काफी दर्द झेला है 'श्वेता तिवारी' ने।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई हैं। टीवी पर तो एक्ट्रेस खूब सफल हुईं लेकिन रियल लाइफ में एक्ट्रेस की जिंदगी काफी दर्दभरी रही है। श्वेता ने 18 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी रचाई थी। शादी के 2 साल बाद ही 20 साल में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी पलक तिवारी को जन्म दिया था। श्वेता ने बहुत कम उम्र में ही काफी दर्द झेला है। 20 साल की उम्र में बेटी को जन्म देने के बाद एक्ट्रेस की शादीशुदा जिंदगी में काफी परेशानी आने लगी थीं।
श्वेता तिवारी ने कुछ समय बाद एकट्रेस ने अपने पति राजा से तलाक ले लिया। उन्होंने अपने पति पर मार पिट का भी आरोप लगाया था। उसके कुछ समय बाद प्यार ने उनकी ज़िंदगी में फिर से दस्तक दी। श्वेता ने अपने पुराने दोस्त अभिनव कोहली से 2013 में दूसरी शादी रचा ली। लेकिन दूसरी शादी में श्वेता को वो प्यार और इज्जत नहीं मिल सकी। अभिनव से शादी के बाद श्वेता ने एक बेटे रियांश को जन्म दिया। लेकिन 6 साल बाद एक्ट्रेस अपने दूसरे पति से भी अलग हो गईं। दो बार शादी टूटने के पर श्वेता तिवारी को काफी ट्रोल भी किया गया था। लोगों का कहना था दो शादी टूटने पर सब लोग उन्हें ही गलत समझ रहे थे। लेकिन इन सबके बावजूद एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और अब वो अपने दोनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। एक्ट्रेस के बेटी पलक ने तो बॉलीवुड में डेब्यू भी कर लिया है। वहीं श्वेता भी टीवी से अब बॉलीवुड और ओटीटी की तरफ रुख कर चुकी हैं। श्वेता को हाल ही में रोहित शेट्टी की सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था। वहीं अब एक्ट्रेस रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आने वाली हैं।
















































































Leave Your Message