कांग्रेस नेताओं के बिच हुई बैठक, क्या रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी उतरेगी मैदान में।  

बीजेपी ने पहले चरण के लिए अपना चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर इंडिया अलायंस में शामिल कांग्रेस ने भी यूपी की कई सीट पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक अमेठी और रायबरेली सीट से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। कांग्रेस रायबरेली लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकते है। उच्चस्तरीय संगठन में इस बात पर चर्चा हो चुकी है। पार्टी 15 अप्रैल के बाद रायबरेली प्रियंका गांधी के नाम का ऐलान कर सकती है। सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने के इनकार के बाद से ही स्थानीय नेता और पार्टी समर्थक रायबरेली से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने की मांग करते रहे हैं। अपनी मांग को लेकर वह दिल्ली भी गए थे और पार्टी आलाकमान के सामने अपनी बात रखी। रायबरेली से उम्मीदवारी को लेकर अब स्थिति लगभग साफ हो रही है। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में संगठन के उच्च पदाधिकारी ने प्रियंका को रायबरेली से चुनाव मैदान में उतारने पर चर्चा की। पता चला है की अब पार्टी के भीतर इस पर सहमति बन गई है। 15 अप्रैल के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की जो सूची आएगी, उसमें प्रियंका के नाम भी शामिल हो सकता है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स