राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज वायनाड रोड शो में लगे हिस्सा, साथ ही नामांकन करेंगे दाखिल। 

केरल के वायनाड से कांग्रेस के सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज आगामी लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। वह वायनाड से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन दाखिल करने से पहले वह वायनाड में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे और फिर शाम तक दिल्ली लौट आएंगे। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि वह थोड़ी देर में कलपेट्टा से एक रोड शो शुरू करेंगे। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल एवं दीपा दास ने कहा कि हम सभी लोग बहुत उत्साहित हैं। एआईसीसी के मुताबिक,2019 लोकसभा चुनाव में केरल में 19/20 लोकसभा सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल के वायनाड से दोबारा चुनाव लड़ने से सभी दक्षिणी राज्यों में एक मैसेज जाएगा और लोकसभा में पार्टी की संख्या में बढ़ोतरी होगी।  एआईसीसी की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार, राज्य विधानसभा में विपक्ष के वी डी सतीशन एवं केपीसीसी केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एम एम हसन भी रोड शो में शामिल होंगे। केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

 
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स