समाजवादी पार्टी ने मेरठ से एक बार फिर अपने उम्मीदवार का नाम बदला।
लोकसभा चुनावो के बिच समाजवादी पार्टी ने मेरठ से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। पार्टी ने अतुल प्रधान की जगह अब सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। सबसे पहले सपा ने भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था उसके बाद अखिलेश यादव ने अतुल प्रधान को टिकट दिया। अतुल प्रधान ने कल नामांकन दाखिल भी कर दिया था। इस बीच आज पार्टी ने सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। दोपहर एक बजे सुनीता वर्मा नामांकन दाखिल करेंगी।
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। आज सुनीता वर्मा नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले बुधवार को अतुल प्रधान ने नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझ पर भरोसा किया। मैं एक बार फिर जनता के बीच जाऊंगा। इस बीच अतुल प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट डाला है। उन्होंने इसमे कहा है कि जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वो स्वीकार है ! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे ! जानकारी के अनुसार योगेश वर्मा सिंबल लेकर हेलीकॉप्टर से लखनऊ से मेरठ के लिए रवाना हो चुका है।
















































































Leave Your Message