ऋषभ पंत पर आईपीएल बैन का खतरा, पूरी टीम पर लगा लाखो रुपए का जुर्माना।

आईपीएल 2024 के मैच में दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।  इस हार के बाद ऋषभ पंत के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा दिया। यह दूसरी बार है जब पंत की टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया है। इस वजह से 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपए या 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 272 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 166 रन ही बना सकी।  इस तरह उसे 106 रनों से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के लिए पंत ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला सके। ऋषभ ने महज 25 गेंदों में 55 रन बना डाले। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन बनाए। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। उसने अभी तक 4 मैच खेले हैं और इस दौरान सिर्फ एक मैच जीता है। उसे 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली को कोलकाता से पहले पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। राजस्थान ने 12 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं पंजाब ने 4 विकेट से मैच जीता था।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स