बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने रचाई गुपचुप तरीके से शादी।  

आज कल बॉलीवुड में कई शादियाँ हो रही है। हर कोई अलग-अलग अंदाज़ में शादी करता है। कोई धमाकेदार अंदाज में ग्रैंड वेडिंग कर रहा है तो कोई गुपचुप तरीके से शादी कर रहा है। हाल में ही एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी शादी की है। एक्ट्रेस की शादी की खूब चर्चा है। एक्ट्रेस ने छिपते-छिपाते शादी जरूर कर ली, लेकिन अब वो इसे फैंस से छिपा नहीं पा रही हैं। एक-एक कर के एक्ट्रेस की शादी के अनदेखे फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस से पहले कई और एक्ट्रेस ने भी ऐसी ही गुपचुप शादियां की थीं, जिसकी पूरी लिस्ट आपको यहां देखने को मिलने वाली है। 

तापसी पन्नू ने होली से कुछ दिनों पहले ही अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए के साथ शादी की है। एक्ट्रेस ने उदयपुर में गुपचुप तरीके से शादी की और इसकी कोई भी तस्वीर और वीडियो उन्होंने खुद नहीं शेयर किया है। वही एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने भी यश चोपड़ा के बेटे और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से चुपचाप  तरीके से शादी की। बॉलीवुड की 'चांदनी' यानी श्रीदेवी का नाम गुपचुप शादी करने वाली हीरोइनों की लिस्ट में टॉप पर आता है। एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर बोनी कपूर से 1996 में शिरडी में शादी की थी। इसके साथ-साथ अमृता राव ‘विवाह’ की हीरोइन घर-घर में फेमस हैं। एक्ट्रेस ने भी इस लिस्ट में शामिल बाकी हीरोइनों की तरह ही आरजे अनमोल से गुपचुप शादी की। अर्चना पूरन सिंह ने भी चुप के शादी की थी, जिसके बारे में उन्होंने कपिल शर्मा शो में बताया। परमीत सेठी से शादी कर के चार साल तक एक्ट्रेस इस बात छिपाती रहीं कि वो शादीशुदा हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स