कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा बीजेपी में हुए शामिल।  

लोकसभा चुनावो के बिच  4 मार्च 2024 यानी आज की सुबह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका लेकर आई। कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को हिंदी में लिखी एक चिट्ठी के जरिए उन्होंने पार्टी के सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है। सुबह 8 बजे के करीब इस्तीफे का ऐलान किया है और दोपहर 1 बजे गौरव वल्लभ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। गौरव वल्लभ कांग्रेस पार्टी  प्रवक्ता के रूप में ज्यादा चर्चित हुए। टीवी बहस के जरिए उनकी लोकप्रियता बढ़ी, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी के अंदर सहज नहीं महसूस कर रहे हैं। उन्होंने खुद को एक सनातनी और शिक्षक बताते हुए कहा था कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते हैं और कांग्रेस पार्टी में नए विचारों के लिए अब जगह नहीं है। और अब वो  भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

राजस्थान के जोधपुर से नाता रखने वाले गौरव कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट थे और तभी से वाव-विवाद में सबसे आगे थे। गौरव की तर्कशक्ति और लोकप्रियता के चलते कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रवक्ता बना दिया था। कांग्रेस प्रवक्ता बनने के बाद गौरव की लोकप्रियता और बढ़ी. टीवी चैनल पर एक बहस में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनमी की बात कर रहे थे। ऐसे में गौरव ने उनसे पूछ लिया था कि एक ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। 



 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स