चेहरे पर हमेशा मुस्कान रही, लेकिन जिंदगी काफी दर्दभरी ऐसा है 'राखी सावंत' का जीवन।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तमाम स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने असल जिंदगी में खूब दर्द झेले हैं। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं राखी सावंत हैं। राखी ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रग्ल किया है। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता था। राखी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि वे बहुत गरीब फैमिली से थीं। जब वह 10-11 साल की थी तब उन्होंने टीना अंबानी की शादी में 50 रुपये के लिए वेटर तक का काम किया था। राखी की फैमिली चॉल में रहती थी और दो वक्त की रोटी मिलनी भी मुश्किल होती थी। कि कई बार वे दूसरों के दिए खाने से गुजारा करते थे। राखी ने बताया था कि कई बार जब उनके पड़ोसी खाना फेंक देते थे तो वे उसे उठाकर घर लाकर खाती थीं।
राखी के करियर की बात करें तो उन्होंने 1997 में आई फिल्म ‘अग्निचक्र’ से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें पहचान नहीं मिली और वे फिल्मों में छोटे-मोटे रोल या आइटम सॉन्ग करती रहीं। फिर राखी ने म्यूजिक वीडियो परदेसिया किया और वे रातों-रात पॉपुलर हो गईं। राखी ने सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ से भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। राखी सावंत प्रोफेशनल लाइफ में तो सफल हो गईं और उन्होंने इंडस्ट्री में अपना पहचान भी बना ली लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी दर्दभरी रही। राखी ने बिजनेसमैन रितेश के साथ शादी का दावा किया था। दोनों बिग बॉस में भी नजर आए थे। हालांकि कुछ ही महीनों के बाद राखी और रितेश का तलाक हो गया था। इसी दौरान राखी सावंत की मां का निधन हो गया.राखी और आदिल का रिश्ता भी चल नहीं सका और राखी अब एक बार फिर अकेली जिंदगी गुजार रही हैं। वहीं आदिल ने हाल ही में बिग बॉस 12 फेम सोमी खान से जयपुर में गुप-चुप शादी कर ली है।
















































































Leave Your Message