राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार, कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका।  

भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों ने राजनीती में अपना -अपना प्रचार करना शुरू कर दिया है। बीजेपी भी 400 सीट जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतर चुकी है। इसके साथ -साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 5 अप्रैल को राजस्थान पहुंचे और चूरू जिले में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तंज कसा और केंद्र सरकार की योजनाएं गिनाईं। प्रधानमंत्री के राजस्थान दौरे के बीच टाइम्स नाउ ईटीजी का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को राजस्थान में बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। सर्वे के मुताबिक चेरू सीट पर बीजेपी के जीतने की उम्मीद है। अगर बात करें राजस्थान की तो सूबे की सभी 25 लोकसभा सीट पर बीजेपी के जीतने की संभावना है। यहां कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही। वहीं, अन्य के खाते में भी कोई सीट जाने की उम्मीद नहीं है। 

लोकसभा चुनाव राजस्थान में दो चरणों में होंगे। यहां पहले चरण के लिए 19 और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। 
1 .. पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान होगा। 

2 ..  दूसरे चरण में 13 सीटों टोंक, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स