जैकलीन फर्नांडीस के गाने 'यिम्मी यिम्मी' ने मचाया तहलका, नोरा फतेही की करी छुट्टी। 

जैकलीन  फर्नांडीस भारत में स्थित एक श्रीलंकाई अभिनेत्री और मॉडल हैं। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दर्शकों को पहले ही इंप्रेस कर चुकी हैं। अब बारी उनके किलर डांस मूव्स की है। हाल ही में अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस का एक धांसू वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने हिट गाने 'यिम्मी यिम्मी' पर थिरकती दिख रही हैं। ये डांस वीडियो अदाकारा की इस गाने के ट्रेनिंग सेशन का दिखता है। उनके मूव्स ने इंटरनेट पर आते ही हंगामा मचा दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स करते दिखे। एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद उनकी तुलना नोरा फतेही से कर डाली। तो एक यूजर ने तो उन्हें नोरा फतेही से बेहतर बता डाला है। जबकि कई यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस ने नोरा फतेही की छुट्टी कर दी है। 

फिल्म स्टार जैकलीन फर्नांडिस का ये गाना उनके हिट म्यूजिक वीडियो का है। जिसे गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। साथ ही फ्रेंच सिंगर टैक ने भी इसे गाया है। गाने में जैकलीन फर्नांडिस बेहद खूबसूरत और बोल्ड अंदाज में नजर आई हैं। जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो अदाकारा जल्दी ही सुपरस्टार अक्षय कुमार की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी। इसके अलावा अदाकारा के हाथ सोनू सूद की मूवी फतेह भी है। साथ ही जाने-माने कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा की अगली फिल्म में भी वो नजर आ सकती हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स