गर्मियों में अपने आप को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए इन चीज़ो का करे सेवन, 

गर्मियों का मौसम लगभग आ ही गया है। ऐसे में बहुत से लोगो के अंदर पानी की कमी की समस्या हो जाती है। जिससे शरीर में कमजोरी आ जाती है। इसकी वजह से शरीर के कई अंगों में अकड़न की समस्या होती है, नसों में खिंचाव होता है और कई बार ये पूरे शरीर को प्रभावित करने लगता है। ऐसी स्थिति में आपको शरीर के इस डिहाइड्रेशन को रोकने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो कि इस स्थिति में कारगर तरीके से काम करते हैं। ये शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और हाइड्रेशन बनाए रखते हैं। जिससे आप अपने आप को तेज़ धुप और गर्मियों से बचा सकते है।  

गर्मियों में अपने आप को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए इन चीज़ो का करे सेवन,

1 .. नींबू पानी , गर्मियों में नींबू पानी पीने से बहुत फायदा होता है यह हमे डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। निंबू की शिकंजी को लोग गर्मियों में पीना बेहद पसंद करते है। इन चीजों का सेवन शरीर के हर अंग को हाइड्रेट करता है और ये लंबे समय तक शरीर को पानी की कमी से बचाता है। तो, गर्मियों में नींबू पानी पिएं। 

2 .. नारियल पानी, नारियल पानी में कई प्रकार से इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जैसे जिंक, मैग्निशियम, पोटेशियम और फाइबर आदि। साथ ही इसमें पानी की मात्रा तो होती ही है। ऐसे में गर्मी के दिनों में इनसे अच्छा हाइड्रेटिंग फल कुछ नहीं है। 


3. दूध और दाल का पानी,  शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। ये दोनों ही पानी और कुछ खास न्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं जो कि शरीर में पानी का बैलेंस बनाए रखते हैं और इनकी कमी से बचाते हैं। आप गर्मियों में इन दोनों का सेवन नहीं कर रहे हैं तो शुरू कर दें। ये सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

4 ..सूप,  शरीर में पानी के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। आप कोई भी सूप पिएं इनके जरिए शरीर तक पानी ही पहुंचता रहता है। इससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। तो, सूप पिएं और शरीर में पानी की कमी से बचें।

5.. ओआरएस, शरीर में पानी की कमी को दूर करने  में मदद करता है। आपको पानी की कमी हो रही है या फिर लू के लक्षण महसूस हों तो आपको इन चीजों का सेवन करना चाहिए। तो, गर्मियों में इन चीजों का सेवन करें और पानी की कमी से बचें। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स