पुलिस ने दी सूचना, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की मिली धमकी।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार 8 अप्रैल को इसकी जानकारी दी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में चढ़ने से पहले यात्रियों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान दो यात्रियों ने सिक्योरिटी स्टाफ को एयरपोर्ट को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट पर धमाके की धमकी देने के आरोप में दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि दोनों के खिलाफ एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में धारा 182/505(1)बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई।
इससे पहले दिसंबर 2023 में एक फोन कॉल के जरिए आईजीआई एयपोर्ट और पहाड़गंज को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह फोन कॉल दिल्ली पुलिस को मिली थी। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट देश के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में से एक है और ये दुनिया के कई प्रमुख शहरों को राजधानी से जोड़ता है। इस साल फरवरी माह में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हुई, फिर पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई। दो घंटे की छानबीन के बाद एयरपोर्ट परिसर से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी।
















































































Leave Your Message