क्या राजनीती में उतरने वाले है संजय दत्त,  एक्टर ने किया खुलासा।  

संजय दत्त एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं जिन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त लोकसभा चुनाव 2024 में हरियाणा से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसा लोगो का कहना है। संजय दत्त के पिता कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री थे। उनकी बहन प्रिया दत्त भी सांसद रह चुकी हैं। आपको बता दें कि हरियाणा की करनाल सीट पर कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। यही वजह है कि संजय दत्त का नाम चर्चा में बना हुआ है। इसके अलावा, अभिनेता इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के लिए प्रचार करने के लिए कई बार हरियाणा आए थे। हालांकि, अब एक्टर ने खुद ही ऐसी सभी खबरों को खारिज कर दिया है। 

अभिनेता ने ऐसी सभी अफवाहों का सच बताने के लिए अपने सोशल मीडिया एक्स प्रोफाइल का सहारा लिया। इसके अलावा, अपने बयान में संजय दत्त ने यह भी कहा कि अगर वह राजनीति में कदम रख रहे होते तो वह इसकी जानकारी खुद देते। बॉलीवुड एक्टर ने सोमवार दोपहर राजनीति में आने की अफवाहों पर सफाई दी है। संजय दत्त लिखा, 'मैं राजनीति में शामिल होने के बारे में सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता तो इसके बारें में सबसे पहले घोषणा करने वाला व्यक्ति में खुद होता। कृपया अफवाहों से बचें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स