चुनाव प्रचार के दौरान 'केंद्रीय मंत्री' शोभा करंदलाजे की गाड़ी से हुई मौत।  

बेंगलुरू नॉर्थ सीट से भाजपा उम्मीदवार शोभा करंदलाजे पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री हैं। वह भारत की दूसरी महिला केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री हैं और कर्नाटक से लगातार दो बार चुनी लोकसभा के लिए चुनी गई हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में उडुपी-चिकमगलूर से 3.50 लाख से अधिक वोटों के रिकॉर्ड अंतर के साथ चुनी गईं थीं। उन्होंने 17वीं लोकसभा में ऊर्जा पर स्थायी समिति, महिला सशक्तिकरण समिति और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया है।

कर्नाटक में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे चुनाव प्रचार कर रही थीं, अपनी फॉरच्यूनर कार से उतर कर वो गली में चुनाव प्रचार के लिए चलीं गईं। इसके बाद कुछ देर में गाड़ी में बैठे रहने के बाद ड्राइवर ने अचानक दरवाजा खोल दिया। 62 साल के प्रकाश होंडा एक्टिवा पर वहां से गुजर रहे थे, अचानक दरवाजा खुलने की वजह से वो कार के दरवाजे से टकराकर नीचे गिर गए। उनके पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस प्रकाश के ऊपर से गुजर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कार से हुए हादसे में एक 62 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। ये गाड़ी उनके चुनाव प्रचार अभियान में लगी हुई थी। बेंगलुरू ईस्ट ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस हादसे के जिम्मेदार कार ग्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स