नवरात्रि के 'व्रत' के समय क्या खाना सेहत के लिए है लाभदायक।

नवरात्रि, का त्यौहार कल से शुरू हो जायेगा ऐसे में हर कोई माँ का स्वागत करने में लगा है। नवरात्रि, मां भगवती को समर्पित नौ दिनों का पवित्र उत्सव है। इस दौरान हर कोई माँ की भक्ति में लीन हो जाता है। इस दौरान, बहुत से लोग व्रत भी रखते हैं, नवरात्रि के पावन मौके पर, बहुत से लोग नौ दिन तक व्रत रखते हैं, लेकिन इस दौरान खाने-पीने का रूटीन थोड़ा बदल जाता है। आज हम बात करेंगे कि व्रत के समय, क्या खाना चाहिए और किन चीजों से दूर रहना चाहिए। ऐसे में खानपान का पूरा ध्यान रखना चाहिए नहीं तोह शरीर में कमजोरी आ जाती है जो  सेहत के लिए सही नही है।  

नवरात्रि के व्रत के समय क्या खाना सेहत के लिए लाभदायक है।

1 .. नवरात्रि के व्रत में रात को चटपटे और मसालेदार खाने से बचना चाहिए इस तरह का खाना पेट में दर्द और असहजता का कारण बन सकता है। इसलिए, हल्के और सात्विक आहार को प्राथमिकता दें जो आसानी से पच सकें। 

2 .. साबुदाना को नवरात्रि के व्रत में खूब खाया जाता है क्योंकि साबुदाना जल्दी पच जाता है। 

3 .. रात को हल्का और संतुलित आहार लें, ताकि सुबह तक आपका पेट आराम से रहे। ज़्यदातर फलो का सेवन करे।   

4 .. रात में चाय या कॉफी पीने से पानी की कमी और पेट में जलन हो सकती है इसके बजाय, नींबू पानी, छाछ, या मिल्कशेक पीना बेहतर होता है। 

5 .. नवरात्रि के समय तले हुई चीज़ो का सेवन करने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है इसलिए ऐसी चीज़ो को खाने से बचे।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स