खिलाड़ी मिचेल मार्श की चोट ने बढ़ाई टीम की टेंशन,  एक और हफ्ते रहने वाले है टीम से बाहर। 

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं हुआ है। टीम 4 मैच हारकर प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही है। वहीं, अब स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। मिचेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। वह इस चोट के चलते मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच का हिस्सा नहीं बने थे। अब खबर सामने आई है कि वह कम से कम एक और हफ्ते टीम से बाहर रहने वाले हैं। कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने मिचेल मार्श की चोट पर अपडेट देते हुए कहा है कि वह स्कैन के लिए गए हैं और फिजियो हमें एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। तब हमें पता चलेगा कि सही स्थिति क्या है। वह पूरा सीजन खेल सकता है या नहीं, यह रिपोर्ट पर निर्भर करता है। 

मिचेल मार्श साल 2010 से आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक 42 मैच खेले हैं। इस दौरान मिचेल मार्श ने 19.59 की औसत से 666 रन बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, बतौर गेंदबाज इन मैचों में मार्श ने 37 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन तो उन्होंने 12 विकेट लिए थे, जो उनका करियर बेस्ट भी है। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स