अरविंद केजरीवाल को मिलेगी जेल या बैल, आज फैसला करेगा हाईकोर्ट।
शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 1 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिल्ली शराब घोटाला मामेल में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को जमानत दी गई थी।
अरविंद केजरीवाल को अब जमानत मिलेगी या नहीं, यह देखने वाली बात है। दरअसल केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दी थी। इस पर मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट फैसला सुनाने वाली है। ईडी की गिरफ्तार को चुनौती देने वाली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर मंगलवार को फैसला आने वाला है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे इस मामले पर फैसला देंगी। केजरीवाल ने इस गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि यह लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की बुनिया संरचना का उल्लंघन है। ईडी ने अरविंद केजरीवाल की ईडी के खिलाफ दाखिल याचिका का विरोध किया। ईडी ने कोर्ट में दलील दी कि अरविंद केजरीवाल चुनाव के आधार पर गिरफ्तारी से छूीट का दावा नहीं कर सकते हैं।
















































































Leave Your Message