कुछ इस प्रकार है, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के मोस्ट पावरफुल कपल हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। यह 1970 की शुरुआत की बात है जब देश के सबसे मशहूर जोड़े की नज़र एक-दूसरे पर पड़ी थी। जया ने अमिताभ को पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में देखा था। अमिताभ की पर्सनैलिटी ने जया का ध्यान खींचा था। इसी दौरान जया की तस्वीर एक ग्लॉसी मैग्जीन के कवर पर दिखाई दीं और इसने उनकी प्रेम कहानी के लिए एक ट्रिगर के रूप में काम किया। जब अमिताभ की नजर इस कवर पर पड़ी तो उन्होंने जया भादुड़ी पर गौर से नजर डाली। जया पारंपरिक और आधुनिक मूल्यों का एक आदर्श संतुलन थी।
इसके बाद 1973 में जया और अमिताभ की जोड़ी ‘जंजीर’ फिल्म में नजर आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही। इसके बाद अमिताभ और जया इस फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए लंदन जाना चाहते थे। दोनों इसकी प्लानिंग भी कर चुके थे। वहीं जब अमिताभ ने ये बात अपने पिता को बताई तो उन्होंने कहा कि जया से शादी कर लो। इसके बाद अमिताभ ने जया को शादी के लिए प्रपोज किया और जया ने तुरंत हां कर दी। उन्होंने मंजूरी के लिए एक्ट्रेस के माता-पिता से संपर्क किया और उन्होंने भी फौरन हामी भर दी। फिर क्या था 24 घंटे के भीतर ही 3 जून 1973 को वे शादी के बंधन में बंध गए और उसी दिन वे लंदन के लिए रवाना हो गए। अमिताभ और जया ने क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। और इस तरह दोनों की लंदन ट्रिप हनीमून ट्रिप हो गई थी। शादी के अगले ही साल जया बच्चन ने बेटी श्वेता को जन्म दिया। और फिर कपल ने बेटे अभिषेक का वेलकम किया। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन सालों से हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। वे कईं कपल के लिए इंस्पिरेशन हैं।
















































































Leave Your Message