अच्छी नींद लेना स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरुरी, जाने कैसे।
नींद न आने की समस्या से काफी लोग पीड़ित हैं। इसकी वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों के बेहतर विकास और सेहत के लिए भी अच्छी नींद लेना जरूरी है। इनसोम्निया से जुड़ी एक स्टडी में सामने आया है कि एक्सरसाइज और स्लीप के बीच काफी गहरा रिश्ता है। जानते हैं कैसे एक्सरसाइज नींद को प्रभावित करती है और क्यों अच्छी नींद आवश्यक है। अगर हां, तो आप अकेले नहीं है। नींद न आने की समस्या आजकल काफी आम हो गई है और इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल है। हमारे दिन का ज्यादातर समय कमप्यूटर या स्मार्ट फोन के सामने बीतता है। इसके कारण हमारी फिजिकल एक्टिविटी बस नाम मात्र की ही हो पाती है। लेकिन स्वाथ्य के लिए अच्छी नींद बेहद जरुरी है नहीं तोह हमारी सेहत पर इसका नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
अच्छी नींद लेना है इसलिए है जरूरी,
1 .. अच्छी नींद की वजह से हार्मोन लेवल संतुलित रहता है, जिसमें घेरलिन और लेप्टिन भी शामिल हैं, जिनकी वजह से भूख लगने और पेट भरने का एहसास होता है। इससे आप ओवर ईटिंग की समस्या से बचाव हो सकता है।
2 .. नींद हमारे इंंसुलिन लेवल को प्रभावित करता है। इसलिए नींद पूरी न होने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और डायबिटीज का खतरा भी रहता है।
3 .. नींद का असर आपके इम्यून सिस्टम पर भी होता है। इसलिए नींद पूरी न होने की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिसके कारण मामूली 6 इन्फेक्शन से भी लड़ने में काफी तकलीफ होती है।
4 .. नींद हार्ट और ब्लड वेसल्स को हील और रिपेयर करता है।
5 .. बच्चों और टीनेजर्स के लिए नींद बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इस दौरान ग्रोथ हार्मोन रीलिज होते हैं, जिससे बच्चों के विकास में मदद मिलती है।
















































































Leave Your Message