नितीश रेड्डी को मिला ऑलराउंड प्रदर्शन प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड।  

आईपीएल 2024 सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले को 2 रनों से अपने नाम किया। हैदराबाद टीम की जीत के हीरो 20 साल 319 दिन की उम्र के खिलाड़ी नितीश रेड्डी रहे। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। एक समय हैदराबाद ने 64 के स्कोर तक अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे, यहां से नितीश रेड्डी ने एक छोर से टीम की पारी को संभालने के साथ रन बनाने की गति को बरकरार रखा, जिसे एक समय जो स्कोर 150 से 160 रनों की बीच सिमटता हुआ दिख रहा था वह रेड्डी की पारी की वजह से 182 तक पहुंच सका। 

नितीश रेड्डी को इस मुकाबले में उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। वहीं इस मैच में नितीश ने जहां बल्ले से 64 रनों की पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में भी एक विकेट अपने नाम किया और फील्डिंग में भी वह एक कैच पकड़ने में कामयाब रहे। इसी के साथ नितीश आईपीएल के किसी भी मैच में ये तीनों कारनामे एकसाथ करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। नितीश ने गेंदबाजी में 3 ओवरों में 33 रन दिए और जितेश शर्मा का अहम समय पर विकेट भी हासिल किया। हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में जीत के बाद 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सीधे पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स