शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गयी थी यह खूबसूरत एक्ट्रेस।
बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक, कई हसीनाएं शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी हैं। इस लिस्ट में कई बड़ी -बड़ी एकट्रेसेस के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में टीवी की एक पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है एक्ट्रेसेस ने भले ही शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी रिवील ना की हो, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद बेबी बंप दिखना या बच्चे के वेलकम ने उनके इस राज से पर्दा उठा दिया। वहीं एक एक्ट्रेस ऐसी हैं जो ना सिर्फ अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं बल्कि गोद में लेकर अपने बच्चे के सामने ही फेरे भी लिए है।‘देवों के देव महादेव’ सीरियल में 'पार्वती' के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस टीवी के अलावा साउथ और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम हैं। जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस पूजा बनर्जी हैं।
पूजा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह आय दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। पूजा बनर्जी ने टीवी एक्टर कुणाल वर्मा से शादी की है। कपल का एक बेटा है जिसके सामने ही उन्होंने बंगाली रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी। पूजा बनर्जी ने दो बार शादी की है और दोनों ही बार उन्होंने कुणाल वर्मा संग ही शादी रचाई है। पहले पूजा और कुणाल ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान रजिस्टर्ड मैरिज की थी। पूजा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और रजिस्टर्ड मैरिज के 6 महीने बाद ही उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था। साल 2021 में पूजा और कुणाल ने गोवा में दोबारा शादी की। कपल बंगाली रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधा और तब तक उनका बेटा एक साल का हो चुका था। पूजा बनर्जी की पर्सनल लाइफ शुरू से ही उलझी रही। महज 15 साल की उम्र में वे घर से फरार हो गई थीं। किसी के प्यार में पड़कर एक्ट्रेस ने ये कदम तो उठा लिया था लेकिन बाद में वे खूब पछताई थीं।
















































































Leave Your Message