आखिर एक्ट्रेस नहीं तो क्या बनना चाहती थी दिव्यांका त्रिपाठी।
छोटे से शहर भोपाल से आई लड़की को आज घर-घर में आदर्श बहू के तौर पर जाना जाता हैं। टीवी की दुनिया में इस एक्ट्रेस का बड़ा नाम है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये एक्ट्रेस कभी एक्टिंग में जाना ही नहीं चाहती थी। इसका सपना तो देश की सेवा करने का था। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी हैं। दिव्यांका टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ ही हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस भी हैं। लेकिन आर्मी ऑफिसर का सपना लिए दिव्यांका एक्टिंग की दुनिया में कैसे पहुंच गईं? इसका जवाब खुद एक बार दिव्यांका ने दिया था। टीवी की परफेक्ट बहू दिव्यांका ने बताया था कि उन्होंने अपने दोस्तों के कहने पर मजाक-मजाक में भोपाल के एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था। दिव्यांका खूबसूरत तो थी हीं और साथ ही टेलेंटिड भी।
मजाक में ब्यूटी पेजेंट में गई दिव्यांका इस पेजेंट की विनर बन गई थी। बस इसके बाद एक्ट्रेस मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हो गईं.दिव्यांका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल 'बंनू में तेरी दुल्हन' से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस को असली पहचान 'ये है मोहब्बतें' से मिली थी। ये शो काफी लंबा चला था और इसमें दिव्यांका के इशिता के किरदार को काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस इन शो के अलावा 'खाना खजाना', 'मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबादवाले' 'रामायण' 'तेरी मेरी लव स्टोरीज' और रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी एक्टिंग के साथ ही और भी बहुत हुनर रखती हैं। वो निशानेबाजी में काफी माहिर हैं। इसके अलावा उन्हें बाइक चलाना भी आता है और खतरों के खिलाड़ी में तो उन्हें मगररानी का खिताब दिया गया था।
















































































Leave Your Message