पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र की 'नरेंद्र मोदी सरकार' पर किया हमला।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर जुटे लोगों और अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कोई भी अगर दंगा करने आता है तो आप चुप-चाप रहिए, अपना माथा ठंडा रखिए यदि कोई ब्लास्ट होता है तो वे भाजपा को भेज देते हैं कि सबको गिरफ्तार कर लो। सबको गिरफ्तार करते-करते आपका देश ही सूना हो जाएगा हम सुंदर आसमान चाहते हैं जिसके लिए सभी का साथ रहना जरूरी है। एक बार फिर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने वेस्ट बंगाल में ईडी, एनआईए और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तंज भी कसा।
एनआईए की टीम 2022 बम विस्फोट मामले में शनिवार 6 अप्रैल को पूर्वी मिदनापुर जिले के भूपतिनगर में छापा मारने गई थी। इस दौरान टीम पर हमला हुआ। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई। पीएम मोदी ने जहां तृणमूल कांग्रेस पर संविधान को बर्बाद करने और भ्रष्ट नेताओं को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था तो वहीं दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां तृणमूल नेताओं को बीजेपी में शामिल होने के लिए धमकी दे रही हैं। दोनों नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग के दौरान एनआईए की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि वह बिना गलत इरादे के छापेमारी के लिए पहुंची थी, लेकिन टीम पर हमला कर दिया गया।
















































































Leave Your Message