करोड़ो की ठगी का मामला आया सामने, हार्दिक और क्रुणाल को '4 करोड़ 30 लाख' रुपए का उठाना पड़ा नुकसान।

आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या की टीम जहां एक तरफ मैदान पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन दिखाने में अब तक कामयाब नहीं हुई है, वहीं हार्दिक के साथ अब करोड़ो रुपए की ठगी का मामला भी सामने आया है। साल 2021 में हार्दिक और क्रुणाल ने अपने सौतेले भाई वैभव पांड्या के साथ मिलकर पॉलिमर बिजनेस की शुरुआत की थी। रिपोर्ट के अनुसार इस कंपनी में हार्दिक और क्रुणाल की जहां 40-40 फीसदी हिस्सेदारी थी तो वहीं वैभव के पास 20 फीसदी की हिस्सेदारी थी। साझेदारी की शर्तों के मुताबिक कंपनी में होने वाला मुनाफा भी इसी हिस्सेदारी के अनुसार बांटा जाना था। वहीं वैभव ने बिजनेस में हुए प्रॉफिट को हार्दिक और क्रुणाल को देने की जगह पर एक अलग कंपनी बनाने के साथ उसमें इन्वेस्ट कर दिया। इसके चलते हार्दिक और क्रुणाल को लगभग 4 करोड़ 30 लाख रुपए का भारी नुकसान उठाना पड़ा। अब इस बात की जानकारी होने के बाद हार्दिक-क्रुणाल ने वैभव के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया और उनकी शिकायत के आधार पर मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को लेकर बात की जाए तो दोनों ही भाई अभी आईपीएल के 17वें सीजन में व्यस्त हैं। हार्दिक जहां मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं तो वहीं क्रुणाल पांड्या लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम का हिस्सा हैं। हार्दिक के लिए ये सीजन अभी तक कप्तानी के अलावा बल्ले और गेंद से भी अच्छा नहीं रहा है, जबकि क्रुणाल ने लखनऊ और गुजरात के बीच 7 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स