सलमान खान ने फैंस को किया खुश, साल 2025 ईद के दिन 'सिकंदर' में मचाएंगे बवाल।  

बॉलीवुड में आखिर ऐसा कौन है जो 'भाई जान' को नहीं जानता, जी हाँ हम सलमान खान की ही बात कर रहे है। सलमान खान ने लोगो के दिलो में अपनी ऐसी जगह बनाई है जो हर कोई बना नहीं पता। लोगो को जितना ईद का या किसी त्यौहार का इंतज़ार रहता है उतना ही भाई जान की फिल्मो का भी रहता है। लेकिन इस साल बॉलीवुड के भाईजान की कोई रिलीज़ नहीं हुई है। हालांकि एक्टर ने अपने फैंस को ईदी दे दी है। दरअसल सलमान खान ने ईद 2025 के लिए अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है। 

ईद 2025 पर सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगें।  दरअसल ईद के पावरहाउस परफॉर्मर कहे जाने वाले सुपरस्टार सलमान खान ने फेमस प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और विजनरी डायरेक्टर ए. आर. मुरुगाडोस के साथ मिलकर नई फिल्म ला रहे हैं। मेकर्स ने आज ईद के खास मौके पर सलमान की इस फिल्म के नाम से पर्दा उठा दिया है। एक्टर ईद 2025 पर 'सिकंदर' के साथ कमबैक करेंगे। वही जब से इस जबरदस्त कॉलेबोरेशन की सरप्राइजिंग खबर सामने आई है, तब से फैंस की एक्साइटमेंट लेवल भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।  


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स