कोनसे विटामिन के कारण हो सकते है 'मुँह' में छाले।
अक्सर लोगो के मुंह में छाले हो जाते हैं। गर्मी में खासतौर से लोगों को सर्द-गरम और पेट खराब होने पर मुंह में छाले हो जाते हैं। अगर आपको बार-बार और जल्दी ये समस्या होती रहती है तो शरीर में विटामिन की कमी भी हो सकती है। मुंह में छाले होने का बड़ा कारण शरीर में विटामिन बी12 की कमी को माना जाता है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है उन्हें बार-बार छाले होने लगते हैं। इसके अलावा आयरन, विटामिन बी1 और बी6 की कमी से भी छाले होते हैं। आपको विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के साथ विटामिन सी और फोलिक एसिड का सेवन करना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी12 एक जरूरी पोषक तत्व है। हमारा शरीर विटामिन बी12 खुद से नहीं बना सकता, इसके लिए हमें डाइट और दूसरे सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत होती है। खाने में मीट, मछली, चिकन, अंडा और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल कर विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।
विटामिन बी12 की कमी के कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर होने की समस्या रहती है। ऐसे लोगों में उम्र से जुड़ी एब्जॉप्टिव कैपेसिटी कम होने लगती है। कुछ लोगों को विटामिन बी12 कम होने पर ग्लोसिटिस नामक कंडिशन परेशान करती है। इसमें जीभ पर सूजन आ जाती है और जीभ लाल हो जाती है। जीभ में दर्द भी होता है। विटामिन बी12 की कमी से ओरल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
















































































Leave Your Message