ईडी के बाद सीबीआई ने करा 'बीआरएस' की नेता के. कविता को गिरफ्तार।
तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और बीआरएस नेता के. कविता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। के. कविता फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। शनिवार को सीबीआई ने जेल में कवित से पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े धनशोधन मामले में कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 अप्रैल को के. कविता की हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी थी। उन्हें पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया था। बीआरएस नेता के. कविता दिल्ली शराब घोटाला केस में आरोपी हैं। इसी केस में अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार हुए हैं। केजरीवाल से पहले ईडी ने के. कविता को अरेस्ट किया था। ईडी के मुताबिक, दिल्ली शराब नीति घोटाले में 'साउथ ग्रुप' भी शामिल था, जिसमें के. कविता ने अहम भूमिका निभाई थी। सीबीआई ने आज के कविता को जेल से गिरफ्तार किया है। 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश कर कस्टडी की मांग करेंगे। सीबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन और 120बी साजिश के तहत आबकारी घोटाले की एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया था कि के. कविथा ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत आम आदमी पार्टी को दिलाई थी। इससे पहले कोर्ट ने सोमवार को यह कहते हुए कविता को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था कि प्रथम दृष्टया उन्होंने न केवल सबूत नष्ट किया, बल्कि उन्होंने गवाहों को प्रभावित भी किया और यदि उन्हें राहत दी जाती है तो इस बात की ‘पूरी संभावना’ है कि वह ऐसा करती रहेंगी।
















































































Leave Your Message