बी-टाउन हसीना नेहा धूपिया ढूंढेगी 'कार्तिक आर्यन' के लिए दुल्हन।
कार्तिक आर्यन भारतीय अभिनेता हैं, जो कई हिन्दी बॉलीवुड फिल्मों में कार्य कर चुके हैं। इन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत वर्ष 2011 में शुरू की। यह प्यार का पंचनामा नामक एक हिन्दी फिल्म थी, जिसमें यह रजत नामक लड़के का किरदार निभा रहे थे। इसके बाद से ही उन्हें पहंचान मिली। कार्तिक आर्यन अपने चार्म से फीमेल फैंस को दीवाना बनाते आए हैं। एक्टर का नाम उनकी को-एक्ट्रेसेज के साथ भी कई बार जुड़ चुका है। कभी सारा अली खान तो कभी जाह्नवी कपूर के साथ उनकी डेटिंग रूमर्स सामने आईं, लेकिन अब काफी वक्त से वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं, लेकिन हाल में ही उन्होंने रिलेशनशिप में आने का मन बना लिया है अब किसी को अपनी लाइफ में स्पेशल जगह देने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हैं और उन्होंने इसके लिए एक बी-टाउन हसीना को बड़ा जिम्मा भी सौंपा है।
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन शो 'नो फिल्टर नेहा' के फिनाले एपिसोड में नजर आए। 'नो फिल्टर नेहा सीजन 6' के एक मजेदार सेगमेंट में नेहा ने कार्तिक से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं और रिलेशनशिप के लिए तैयार हैं, इस पर एक्टर ने कहा, 'फिलहाल मैं पूरी तरह से सिंगल हूं। काफी समय हो गया है मैं किसी भी तरह के रिश्ते से दूर हूं। शो में पहुंचे एक्टर ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में कई सालों की भागदौड़ के बाद अब मुझे प्यार करने के लिए समय मिल गया है। जिस तरीके की चीजें इस फिल्म में थी वह मैंने पहले कभी नहीं की थी। मैंने दो साल तक इसकी तैयारी की। समय ही नहीं मिला, मैं हर चीज बहुत नीरस और एक रोबोटिक जीवनशैली में जी रहा था, लेकिन अब मेरे पास प्यार करने के लिए समय है। मेरे लिए कोई ढूंढो, नेहा।' इस पर नेहा धूपिया भी एक्टर द्वारा दी गई जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाती नजर आईं।
















































































Leave Your Message