20 साल बाद एक-साथ नज़र आयी मोस्ट पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी, वायरल हुआ वीडियो। 

मोस्ट पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक मल्लिका और इमरान की सिजलिंग केमिस्ट्री आज तक कोई भूला नहीं है। इनदोनो को एकसाथ देखना लोगो को काफी पसंद था। साल 2004 की हिट थ्रिलर फिल्म 'मर्डर' की शूटिंग के दौरान हुई लड़ाई के 20 साल बाद इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने आखिरकार खत्म कर दिया है। आनंद पंडित ने अपनी बेटी ऐश की शादी का भव्य रिसेप्शन  गुरूवार रात 11 अप्रैल को एक ही छत के नीचे कई बॉलीवुड और टीवी सितारों को इकट्ठा किया। सितारों से भरे इस कार्यक्रम में मर्डर की जोड़ी इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत ने सबका ध्यान खींचा। ऐसे में जब उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई तो 'मर्डर' स्टार को साथ देख लोग खुशी फूले नहीं समा रहे  है। इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत एक-दूसरे से मुस्कुराते हुए गले मिलते हैं और बात करते हैं। दोनों को एक-दूसरे के गले लगता देख इतना तो साफ हो गया है कि 20 साल पुरानी लड़ाई खत्म हो गई है। दोनों साथ में पैपराजी के सामने पोज भी दिए। आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में मल्लिका प्लंजिंग नेकलाइन वाले गुलाबी गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं जबकि इमरान ने ब्लैक कलर का सूट पहना था।

2014 में इमरान हाशमी ने चैट शो 'कॉफी विद करण' में मल्लिका के खिलाफ कुछ विवादित बयान दिए थे। जब होस्ट करण जौहर ने उनसे उनके सबसे अच्छे और सबसे खराब ऑन-स्क्रीन किस का नाम पूछा था। हैरानी की बात यह है कि इमरान ने कहा कि उनका सबसे खराब ऑन-स्क्रीन किस उनकी मर्डर को एक्ट्रेस मल्लिका के साथ था, जबकि उन्होंने 'मर्डर 2' में जैकलीन फर्नांडीज को बेहतर किसर बताया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स