अखिलेश यदाव से संजय सिंह ने की मुलाकात, क्या 'झाड़ू' लगाएंगे संजय अखिलेश चलाएंगे 'साईकिल'।
लोकसभा चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव से आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कल लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की घोषणा भी की। हालांकि, आप पहले ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। आप नेता संजय सिंह ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को लोकतंत्र बचाने और तानाशाही खत्म करने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देगी। देखिये वही दूसरी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा की सरकार जिन एजेंसियों से लोगों को न्याय मिलना चाहिए, उनका इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ कर रही है। 2024 का चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है। ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।
देखा जाए तो संजय सिंह के यूपी आने और अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद समर्थन देने के ऐलान से स्पष्ट हो गया कि वह उन्हें इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान करने यहां आए थे। आपको बतान चाहेंगे कि इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है। लेकिन अब राज्य में आम आदमी पार्टी ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर उत्तर प्रदेश में अपना समर्थन इंडिया गठबंधन को दे दिया है।
















































































Leave Your Message