तेजस्वी यादव के 'परिवर्तन पत्र' से क्या होगा जनता का हित, बिहार में बवाल।
लोकसभा चुनाव के लिए RJD नेता तेजस्वी यादव ने 'परिवर्तन पत्र' नाम से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे घोषणा पत्र की जगह 'परिवर्तन पत्र' नाम दिया गया है। अपने परिवर्तन पत्र में राजद ने 24 वादे किए हैं। इसमें एक करोड़ नौकरी से लेकर 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र जारी करने के बाद अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि, 'इस आने वाले रक्षाबंधन के दिन से गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। और आने वाले 15 अगस्त से देश के युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे। सरकार बनने पर इसी 15 अगस्त से 30 लाख खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 70 लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा, यानी कुल 1 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।
इसके अलावा उन्होंने एक और खास बात कही है कि 'अगर हम लोग सत्ता में आते हैं, तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा जल्द से जल्द दिलाएंगे। बिहार के विकास के बगैर देश विकसित नहीं हो सकता है। आगे कहा केंद्र में अगर हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो बिहार को 1.60 लाख करोड़ का विशेष पैकेज भी मिलेगा।
















































































Leave Your Message