अरविंद केजरीवाल से आज दोपहर 12 बजे सीएम भगवंत मान, तिहाड़ जेल में करेंगे मुलाकात।        

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला केस में तिहाड़ जेल में बंद है। आज जहां उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई होनी है तो वहीं दोपहर 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान उनसे तिहाड़ जेल में मुलाकात करेंगे। मान और केजरीवाल की तिहाड़ जेल में मुलाकात कई मायनों में अहम है। पहले ही भगवंत मान आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के साथ जेल में केजरीवाल से मुलाकात करने वाले थे लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब सीएम भगवंत मान की मुलाकात को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को केजरीवाल से जेल में किस जगह मुलाकात कराई जाएगी और दोनों की मुलाकात के समय वहां सुरक्षा व्यवस्था के क्या मानक होंगे इसे लेकर तैयारी की गई है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि बैठक दोपहर में ''मुलाकात जांगला'' के अंदर कड़ी सुरक्षा में होगी, क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री मान को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं। उसके बाद ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए याचिका खारिज कर दी थी। अब केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है जिसपर आज यानी 15 अप्रैल को सुनवाई होगी। 


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स