भाजपा के घोषणापत्र में क्या - क्या है खास, यूसीसी लागू करने से लेकर मुफ्त राशन दिए जाने तक का है वादा।

भाजपा ने आज सुबह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। बता दें, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं। पीएम मोदी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, 'भाजपा ने घोषणा पत्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ - युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस नौकरी पर है।'

भाजपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें, 

1 .. मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी।  
2 .. हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगे। 
3 .. पर्यावरण अनुकूल शहरों का विकास करेंगे। 
4 .. तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा। 
5 .. महिला एसएचजी को सर्विस क्षेत्र से जोड़ेंगे। 
6 .. मकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण करेंगे। 
7 .. पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून लागू करेंगे। 
8 .. 70 साल से ज्यादा के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में लाने का वादा। 
9 .. एमएसपी में बढ़ोतरी। 
10 .सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर बनाएंगे। 
11 . आयुष्मान योजना के दायरे में ट्रांसजेडर भी होंगे। 
12 . हर घर नल से जल योजना का विस्तार। 
13 . हर गरीब को पक्का घर देने की योजना जारी रहेगी। 
14 . दिव्यांगों को आवास दिए जाएंगे। 
15 . डेयरी और सहकारी समितियों की संख्या बढ़ेगी। 
16 . वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार होगा। 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स