नवरात्रि के सातवें दिन माँ कालरात्रि की करे पूजा, जाने पूजा विधि और प्रसन्न करने का उपाय।   

हिंदू धर्म में नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा विशेष श्रद्धा और भक्ति से की जाती है। ऐसा कहा जाता है की नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है, तो वही नवरात्रि में लोग मां दुर्गा की 9 अलग-अलग स्वरूपों की 9 दिनों तक पूजा करते हैं। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व दिया गया है। माता दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं माता कालरात्रि। माता का यह रूप अति भयंकर है, मां भूत, प्रेत और नकारात्मक शक्तिओं का नाश करने वाली हैं। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है और इस दिन कुछ विशेष उपाय करके आप माता की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इन उपायों को करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं, भय से मुक्ति मिलती है और सिद्धियां प्राप्त होती हैं। माँ की पूजा कैसे करने चाहिए और किन उपायों को करने से माँ को कर सकते है प्रसन्न।  

मां कालरात्रि पूजा विधि, 
1 .. सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें।
2 .. मां की प्रतिमा को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराएं।
3 .. मां को लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें।
4 .. मां को स्नान कराने के बाद पुष्प अर्पित करें।
5 .. मां को रोली कुमकुम लगाएं।
6 .. मां को मिष्ठान, पंच मेवा, पांच प्रकार के फल अर्पित करें।

माँ कालरात्रि को प्रसन्न करने के उपाय, 

1 .. माता कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि के सातवें दिन आपको पेठे की बलि देनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार पेठे की बलि देने से माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों को बल प्रदान करती हैं। ये उपाय आपको जीवन के हर क्षेत्र में आपको विजय दिलाता है। 

2 .. माता कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए आपको आपको गुलदाउदी के 108 फूलों की माला माता को अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय को करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती। माता के आशीर्वाद से आपको धन लाभ प्राप्त होता है। 

3 .. माता कालरात्रि के बीज मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कालरात्र्यै नम:' का 1008 बार जप करने से आपको माता का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही, नवरात्रि के सातवें दिन से शुरू करके अगली नवरात्रि तक अगर इस मंत्र का एक ही समय पर प्रतिदिन जप किया जाए तो भविष्य देखने की शक्ति आपको मिल सकती है। 
 

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स