टी.वी एकट्रेस हिना खान की बिगड़ी तबीयत, इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया अपना हेल्थ अपडेट।
हिना खान एक भारतीय अभिनेत्री हैं भारत में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक, खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा माहेश्वरी सिंघानिया का किरदार निभाने के लिए व्यापक रूप से पहचाना जाता है। हिना बिजी एक्टर में से भी एक हैं। वो अक्सर किसी ना किसी प्रोजेक्ट का शूट करती रहती हैं। इस बार हिना ने अपने शूट में इतनी मेहनत कर दी है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। हिना खान ने स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनका मेकअप हो रहा है और मेकअप के बीच एक्ट्रेस खाना खाती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ हिना ने लिखा है कि- जब आपको काम के बीच में ऐसा खाना खाने पड़े, एक टाइम पर सुकून से खाना भी नहीं खा सकते। अपना हेल्थ अपेडट देते हुए बताया है कि 16 घंटे लगातार काम करने की वजह से उनकी हालत खराब हो गई है। हिना ने एक तस्वीर शेयर कर रिवील किया है कि काम के बीच में उन्हें खाने तक का वक्त नहीं मिला है।
जिसमें से एक फोटो में हिना खान फेस पर मास्क लगाए बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्हें आजकल ऐसे ही सोना पड़ा है। इसकी उनके लिए दुआ कीजिए। अगली फोटो में हिना ने रिवील किया है कि उनकी ये हालत 16 घंटे लगातार शूट करने की वजह से हुई है। टीवी सीरियल्स के अलावा हिना फिल्मों और वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं।
















































































Leave Your Message